वापस आरती सूची
Tulasi Mata

जय जय तुलसी माता

जय जय तुलसी माता

बोल

1

जय जय तुलसी माता, सबकी सुखदाता वर माता।

2

सब योगों के ऊपर, सब रोगों के ऊपर, रुज से रक्षा करके भव त्राता। जय जय तुलसी माता।

3

बहु पुत्री है श्यामा, सूर वल्ली है ग्राम्या, विष्णु प्रिय जो तुमको सेवे, सो नर तर जाता। जय जय तुलसी माता।

4

हरि के शीश विराजत त्रिभुवन से हो वंदित, पतित जनों की तारिणि, तुम हो विख्याता। जय जय तुलसी माता।

5

लेकर जन्म बिजन में आई दिव्य भवन में, मानव लोक तुम्हीं से सुख सम्पत्ति पाता। जय जय तुलसी माता।

6

हरि को तुम अति प्यारी श्याम वर्ण सुकुमारी, प्रेम अजब है श्री हरि का तुम से नाता। जय जय तुलसी माता।

जय जय तुलसी माता – Aarti Lyrics & Meaning | SanatanDharam