1
|| श्री धूमावती देवी की आरती ||
ॐ जय धूमावती माता, मैया जय धूमावती माता।
सप्तम महाविद्या तुम, संकट दुख हर्त्री॥
ॐ जय धूमावती माता...
धूम्र वर्ण सुशोभित, काक ध्वज विराजे।
सूर्प हस्त माँ धारिन, रूप अति भ्राजे॥
ॐ जय धूमावती माता...
अभाव नाशिनी देवी, दारिद्र्य विदारिणी।
भक्त जनों के संकट, क्षण में निवारिणी॥
ॐ जय धूमावती माता...
सती त्याग स्वरूपा, शिव शक्ति महामाई।
क्षुधा तृषा समन करि, जय जगदम्ब माई॥
ॐ जय धूमावती माता...
अहंकार तम नाशिनी, ज्ञान प्रकाश देवी।
सुर-नर-मुनि-जन धावें, चरणन की सेवी॥
ॐ जय धूमावती माता...
ऋद्धि-सिद्धि नव निधि की, दाता तुम माता।
शरण तिहारी आए, देहु अभय दाता॥
ॐ जय धूमावती माता...
जो जन आरती गावे, भक्ति भाव लावे।
कहैं शिवानन्द स्वामी, मनवांछित फल पावे॥
ॐ जय धूमावती माता, मैया जय धूमावती माता...

