वापस आरती सूची
श्री मनसा देवी की आरती
Maa Manasa Devi

श्री मनसा देवी की आरती

ॐ जय मनसा माता, मैया जय मनसा माता। भक्त जनों के संकट, क्षण में दूर करन्ती॥

बोल

1

|| श्री मनसा देवी की आरती ||

ॐ जय मनसा माता, मैया जय मनसा माता।

भक्त जनों के संकट, क्षण में दूर करन्ती॥

ॐ जय मनसा माता...

शिव कन्या जगदम्बा, कश्यप सुता प्यारी।

विष हरिणी शुभ कारिणी, महिमा अति न्यारी॥

ॐ जय मनसा माता...

नागेश्वरी जगद्धात्री, नागों की स्वामिनी।

सिद्ध पीठ पर राजत, त्रिभुवन सुखदानी॥

ॐ जय मनसा माता...

हरिद्वार में राजत, शोभा अति भारी।

सुर-नर-मुनि-जन धावें, दर्शन हितकारी॥

ॐ जय मनसा माता...

विष भय दूर निवारिणी, सब सुख की खानी।

ऋद्धि-सिद्धि नव निधि की, दाता कल्याणी॥

ॐ जय मनसा माता...

जो जन आरती गावे, भक्ति भाव लावे।

कहैं शिवानन्द स्वामी, मनवांछित फल पावे॥

ॐ जय मनसा माता, मैया जय मनसा माता...