वापस आरती सूची
श्री महावीर आरती
Mahavira Aarti

श्री महावीर आरती

जय महावीर प्रभो!,स्वामी जय महावीर प्रभो!। जगनायक सुखदायक,अति गम्भीर प्रभो॥

बोल

1

॥ श्री महावीर आरती ॥

जय महावीर प्रभो!,स्वामी जय महावीर प्रभो!।

जगनायक सुखदायक,अति गम्भीर प्रभो॥

ॐ जय महावीर प्रभु।

कुण्डलपुर में जन्में,त्रिशला के जाये।

पिता सिद्धार्थ राजा,सुर नर हर्षाए॥

ॐ जय महावीर प्रभु।

दीनानाथ दयानिधि,हैं मंगलकारी।

जगहित संयम धारा,प्रभु परउपकारी॥

ॐ जय महावीर प्रभु।

पापाचार मिटाया,सत्पथ दिखलाया।

दयाधर्म का झण्डा,जग में लहराया॥

ॐ जय महावीर प्रभु।

अर्जुनमाली गौतम,श्री चन्दनबाला।

पार जगत से बेड़ा,इनका कर डाला॥

ॐ जय महावीर प्रभु।

पावन नाम तुम्हारा,जगतारणहारा।

निसिदिन जो नर ध्यावे,कष्ट मिटे सारा॥

ॐ जय महावीर प्रभु।

करुणासागर! तेरी,महिमा है न्यारी।

ज्ञानमुनि गुण गावे,चरणन बलिहारी॥

ॐ जय महावीर प्रभु।