वापस आरती सूची
जय पार्वती माता जय पार्वती माता
Parvati Mata

जय पार्वती माता जय पार्वती माता

जय पार्वती माता जय पार्वती माता

बोल

1
जय पार्वती माता, जय पार्वती माता ब्रह्मा सनातन देवी, शुभ फल की दाता । ॥ जय पार्वती माता... ॥ अरिकुल कंटक नासनि, निज सेवक त्राता, जगजननी जगदम्बा, हरिहर गुण गाता । ॥ जय पार्वती माता... ॥ सिंह को वहान साजे, कुंडल है साथा, देव वधू जस गावत, नृत्य करत ता था । ॥ जय पार्वती माता... ॥ सतयुग रूप शील अतिसुंदर, नाम सती कहलाता, हेमाचंल घर जन्मी, सखियाँ संगराता । ॥ जय पार्वती माता... ॥ शुम्भ निशुम्भ विदारे, हेमाचंल स्थाता, सहस्त्र भुजा तनु धरिके, चक्र लियो हाथा । ॥ जय पार्वती माता... ॥ सृष्टि रूप तुही है जननी, शिव संग रंगराता, नन्दी भृंगी बीन लही, सारा जग मदमाता । ॥ जय पार्वती माता... ॥ देवन अरज करत हम, चरण ध्यान लाता, तेरी कृपा रहे तो, मन नहीं भरमाता । ॥ जय पार्वती माता... ॥ मैया जी की आरती, भक्ति भाव से जो नर गाता, नित्य सुखी रह करके, सुख संपत्ति पाता । ॥ जय पार्वती माता... ॥ जय पार्वती माता, जय पार्वती माता, ब्रह्मा सनातन देवी, शुभ फल की दाता ।
जय पार्वती माता जय पार्वती माता – Aarti Lyrics & Meaning | SanatanDharam